
दुर्ग। जैन समाज एवं गौसेवा से जुड़े लोगों के लिए भावुक और श्रद्धामयी वातावरण के बीच मोहलाई- छातागढ़ स्थित श्री कृष्णा जीव रक्षा केंद्र गौशाला में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। यह गौशाला वर्ष 1996 में पूज्य जैन साध्वी श्री प्रीति सुधा जी महाराज की प्रेरणा से स्थापित हुई थी, जो आज भी गौसेवा और जीवदया के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वानुमति से कांतिलाल पारख को अध्यक्ष, राकेश संचेती को महामंत्री और संजय लोढ़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने साध्वी प्रीति सुधा जी महाराज के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए गौसेवा एवं धार्मिक गतिविधियों को और व्यापक करने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि 1 मई 2026 को साध्वी प्रीति सुधा जी महाराज का देवलोक गमन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनका जीवन धर्म, साधना, त्याग, तपस्या और जीवदया के लिए समर्पित रहा। उनके प्रवचनों ने समाज के विभिन्न वर्गों को आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित किया।
वर्ष 1996 में दुर्ग में आयोजित उनके चातुर्मास के दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके प्रवचन सुनने पहुंचते थे। इसी दौरान उनकी प्रेरणा से इस गौशाला की स्थापना का कार्य शुरू हुआ, जो आज भी निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न है।
कार्यक्रम के अंत में साध्वी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.