खास खबरें

केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के एमडी ठाकुर ही होंगे अध्यक्ष 

95102052026143630whatsappimage2026-05-02at7.55.54pm.jpeg

-निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, समाज में खुशियों का माहौल
दुर्ग।
केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष के विवाद पर अब विराम लग गया है। महासभा के एमडी ठाकुर ही अध्यक्ष होंगे। 17 फरवरी 2026 के उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाले कमलेश ध्रुव की याचिका को उपसचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निरस्त कर दिया गया है, साथ ही न्यायालय ने 12 अक्टूबर 2025 के चुनाव को निरस्त करने एवं नया चुनाव करने संबंधी पंजीयन फॉर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़  द्वारा 8 जनवरी 2026 को दिए आदेश को यथावत रखा है। उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने 17 अप्रैल 2026 को जारी किए अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि पंजीयन फॉर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ के पारित आदेश 8 जनवरी 2026 के पालन में महासभा द्वारा पुनः 17 फरवरी 2026 को मतदान प्रणाली से चुनाव संपन्न करा कर धारा 27 के तहत फॉर्म्स एवं संस्थाएं में जानकारियां ऑनलाइन जमा की गई है। वैध सदस्यों के बीच महासभा का विधिवत रूप से चुनाव संपन्न होने के कारण कमलेश ध्रुव की अपील याचिका खारिज कर फॉर्म्स एवं संस्थाएं द्वारा 8 जनवरी 2026 को पारित आदेश को यथावत रखा जाता है। इस आदेश से कमलेश ध्रुव के अध्यक्ष होने का दावा भी खत्म हो गया है। जिससे केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष एमडी ठाकुर के समर्थकों और समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। मीडिया से चर्चा में महासभा के अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने बताया कि पूर्व में केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ का 10 सितम्बर 2025 में चुनाव हुआ था। चुनाव में निर्वाचन अधिकारी की लापरवाही की वजह से बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, धमतरी व अन्य जिलों से फर्जी मतदान की शिकायतें सामने आई थी। जो लोग समाज के सदस्य नहीं थे, उन लोगों ने भी मतदान कर दिया था। बेमेतरा में दो-दो जिला अध्यक्षों द्वारा फर्जी मतदान कराया गया। जिस पर चुनाव के दौरान आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन निर्वाचन अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। मतदान उपरांत कमलेश ध्रुव द्वारा अपने आप को अध्यक्ष प्रचारित करते हुए शपथ भी ग्रहण कर लिया गया था। केंद्रीय अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने बताया कि इस पूरे चुनावी प्रक्रिया की 28 अक्टूबर 2025 को पंजीयन फॉर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ में पूरे दस्तावेजों के साथ शिकायत की गई थी। शिकायत पर जांच उपरांत फॉर्म्स एवं संस्थाएं द्वारा 8 जनवरी 2026 को आदेश आया। जिसमें चुनाव को निरस्त कर वैध सदस्यों के बीच नया चुनाव करने के आदेश दिए गए। इसके उपरांत महासभा द्वारा वैध मतदाताओं की सूची का फॉर्म्स एवं संस्थाएं से अनुमोदन कराया गया और 17 फरवरी 2026 को नया चुनाव कराया गया। इस चुनाव में एमडी ठाकुर महासभा के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। श्री ठाकुर ने बताया कि मेरे अध्यक्ष निर्वाचन होने के खिलाफ कमलेश ध्रुव द्वारा फार्म्स एवं संस्थाएं में स्टे के लिए याचिका दायर की गई थी। इस याचिका के संबंध में न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुना और अपने 17 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में कमलेश ध्रुव की याचिका खारिज कर दी गई। केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़  के अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने कहा है कि सत्य की जीत हुई है। भले ही सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन कभी पराजित नहीं होता है। श्री ठाकुर ने कहा कि विवाद के चलते जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ द्वारा संचालित गोंडवाना भवन सिविल लाइन को सील कर दिया गया था। अब विवाद खत्म हो गया है। इसलिए गोंडवाना भवन के संचालन के लिए   महासभा के सुपुर्द करने कलेक्टर को पत्र सौंपा गया है। इस मांग पर कलेक्टर द्वारा अनुमोदन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए फॉर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ को पत्र प्रेषित किया गया है। जिससे यह भवन कामकाज के लिए पुनः महासभा को जल्द मिल जाएगा। केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने कहा कि महासभा के गतिविधियों या कार्य में अब किसी भी तरह का विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी ने भी अगर महासभा के नाम का दुरुपयोग एवं गतिविधियों में बाधा डालने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ महासभा द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के प्रवक्ता विष्णुदेव ठाकुर, उपाध्यक्ष धुरसिंह ध्रुव, कोषाध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सलाहकार राजकुमार ठाकुर, ऑडिटर रमाकांत ध्रुव, सदस्य महावीर ध्रुव, राजेंद्र ध्रुव भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.