बड़ी ख़बरें

यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने व्यापक कार्ययोजना तैयार करें - डॉ. प्रतीक उमरे

58702052026121030photo-6.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ.प्रतीक उमरे ने बढ़ते ट्रैफिक दबाव से निजात दिलाने दुर्ग में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने व्यापक कार्ययोजना तैयार करने की मांग कलेक्टर अभिजित सिंह से किया है।डॉ.प्रतीक उमरे ने कहा की दुर्ग के लगभग सभी चौक चौराहों पर रोज जाम की स्थिति निर्मित होती है।जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।खासकर नौकरी पेशा वर्ग को रोज लेटलतीफी का शिकार होना पड़ता है।दुर्ग शहर की यातायात व्यवस्था बिना पटरी के चल रही है।बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण सड़कों पर जाम,दुर्घटनाएं और यातायात नियमों का उल्लंघन आम हो गया है,जो न केवल नागरिकों के लिए असुविधा का कारण है,बल्कि सड़क सुरक्षा को भी प्रभावित कर रहा है।इस संबंध में ट्रेफिक विभाग भी कोई खास कार्रवाई करते नहीं दिख रहा है।ट्रेफिक कर्मियों द्वारा यातायात सुधारने के नाम पर चौराहों पर चालान काटकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की इतिश्री कर ली जाती है।जबकि दुर्ग शहर के मुख्य बाजार इंदिरा मार्केट के साथ ही अंदरूनी चौक चौराहों एवं सड़कों में बेतरतीब खड़े वाहनों पर कोई लगाम नहीं कसा जा रहा है। बीते सालों में दुर्ग शहर में दो व चार पहिया वाहनों की संख्या काफी बढ़ी है। वाहनों की बढ़ती संख्या ने दुर्ग में यातायात और पार्किंग की समस्याओं को बढ़ाया है।शहर में सड़कों का विस्तार सीमित होने के कारण जाम की स्थिति आम हो गई है।जिससे शहर में बदहाल यातायात व्यवस्था से हर कोई परेशान हो गया है।इसलिए जिला प्रशासन को बेहतर सार्वजनिक परिवहन और बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने की आवश्यकता है।आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान महज खानापूर्ति के लिए चलाया गया,वो अभियान भी ठंडे बस्ते में चला गया।जिस वजह से आए दिन सड़क मे आवारा मवेशियों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही है।जाम की समस्याओं से निजात दिलाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने प्रशासन को इस दिशा में व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ठोस और सार्थक कदम उठाना चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.