होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग में फोरलेन सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग मिनी माता चौक पुलगांव से जेल तिराहा चौक तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। साथ ही पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य को भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
प्रशासन की सख्ती और लगातार निरीक्षण का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। पोटिया चौक सहित कई स्थानों पर अतिक्रमणकर्ताओं ने कार्रवाई से पहले ही स्वयं अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए हैं, जिससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य आसान हो गया है।
जानकारी के अनुसार करीब 120 से अधिक लोगों द्वारा सड़क चौड़ीकरण क्षेत्र में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण किए गए थे। इनमें दुकानें, बाउंड्रीवाल, शेड और अन्य निर्माण शामिल हैं, जो प्रस्तावित कार्य में बाधा बन रहे थे। निगम और PWD की संयुक्त टीम इन अवरोधों को हटाने में लगातार जुटी हुई है।
अतिक्रमण दल के प्रभारी सहायक अभियंता गिरीश दीवान ने बताया कि 30 अप्रैल से लगातार निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि संबंधित लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा निगम द्वारा की जाने वाली कार्रवाई में होने वाले नुकसान के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इस अभियान में उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, विनोद मांझी, अतिक्रमण प्रभारी ईश्वर वर्मा और परमेश्वर सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल हैं, जो नियमित मॉनिटरिंग कर कार्रवाई को प्रभावी बना रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई से सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी और आम नागरिकों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर विकास कार्यों में सहयोग करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.