होम / बड़ी ख़बरें / ऑपरेशन विश्वास: दुर्ग पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
बड़ी ख़बरें
.jpeg)
दुर्ग। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) का अवैध कारोबार करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को 1 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाई के सेक्टर-3 स्थित शिव मंदिर के पास कुछ लोग हेरोइन का सेवन और बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 21.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 65 हजार रुपये नकद और 6 मोबाइल फोन सहित कुल 3 लाख 84 हजार 400 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। इसके अलावा एल्युमिनियम फॉइल, जले हुए नोट और लाइटर भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में हरजिंदर सिंह (23 वर्ष, न्यू खुर्सीपार भिलाई), मोन्टी अरोरा (32 वर्ष, हाउसिंग बोर्ड जामुल), सूरज कुमार लोहार (31 वर्ष, राजनांदगांव), नवजोत सिंह (26 वर्ष, सेक्टर-4 भिलाई) और ईशा कौर (23 वर्ष, केम्प-1 भिलाई) शामिल हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साथ ही प्रकरण में संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से नशीले पदार्थों का संग्रहण और विक्रय कर रहे थे।
इस कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.