होम / बड़ी ख़बरें / मजदूर दिवस पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक, 200 ई-रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने कर कमलों से हितग्राहियों को इलेक्ट्रिक चाक और अनुदान राशि का चेक वितरित किया। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड (ग्रामोद्योग विभाग) के माध्यम से दुर्ग जिले के 21 पंजीकृत कुम्हारों को निःशुल्क इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए गए। इस योजना से प्रत्येक परिवार के तीन सदस्य लाभान्वित होंगे, जिससे कुल 63 लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
.jpeg)
इसके साथ ही कार्यक्रम में 200 ई-रिक्शा चालकों को पांच-पांच हजार रुपये की स्वेच्छानुदान राशि भी प्रदान की गई। इस सहायता से चालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि हर हाथ को रोजगार मिल सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के प्रबंधक श्री साकेत, सुरेन्द्र कौशिक, शिवेन्द्र परिहार, कमलेश फेकर, बंटी हरीश चौहान, कौशल साहू, महेन्द्र लोढ़ा, कुंभकार समाज के अध्यक्ष इंद्र कंुभकार, पार्षद मनीष साहू एवं गोविंद देवांगन उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.