होम / दुर्ग-भिलाई / 46°C गर्मी में नगर निगम स्थित पानी ATM ठप : वोरा पहुंचे मैदान में, कहा – "व्यवस्था सुधारने की ज़रूरत है"
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। शहर में 45–46 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच नगर निगम द्वारा स्थापित पानी ATM पिछले 15–20 दिनों से बंद पड़े हैं, जिससे दुर्ग बस स्टैंड के यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैसे डालने के बावजूद पानी न निकलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
जनता की शिकायत पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा अपने कांग्रेस साथियों के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान अरुण वोरा ने कहा, “भीषण गर्मी में पानी जैसी बुनियादी सुविधा का ठप होना बेहद गंभीर लापरवाही है। नगर निगम की जिम्मेदारी है कि आम जनता को राहत मिले। हम मांग करते हैं कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।”
स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्या बताते हुए कहा कि पानी ATM बंद होने से उन्हें दूर-दूर तक पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, जो इस भीषण गर्मी में और भी कठिन हो गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.