ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ की प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का ऐतिहासिक समापन

95713012026121303whatsappimage2026-01-13at5.39.59pm.jpeg

-केंद्रीय विद्यालय संगठन को 12 विविध गतिविधियों में विशेष सम्मान
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी का समापन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर से आए रोवर रेंजर्स के मध्य केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अनुशासन, कौशल, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट, कैंप क्राफ्ट, बैकवुड्स कुकिंग, कैंफायर, फोक डांस, स्टेट एग्ज़ीबिशन, एथनिक फैशन, स्टेट गेट सहित 12 विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर संगठन की प्रतिष्ठा को गौरवान्वित किया।
उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री  अरुण साव एवं शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव द्वारा प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कंटिजेंट लीडर  संजीव कुमार वर्मा एवं  रविंद्र पाल सैमी ने पुरस्कार ग्रहण किया।

Image after paragraph

सम्मान प्राप्त कर विद्यालय आगमन पर केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में विद्यालय के प्राचार्य  उमाशंकर मिश्र ने सभी रोवर रेंजर छात्रों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा- 'यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।' स्काउट गाइड गतिविधियाँ जीवन में नेतृत्व, सेवा भावना और आत्मविश्वास विकसित करती हैं, मैं सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।' 
जंबूरी कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशिक्षक  संजीव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। क्वार्टर मास्टर के रूप में डॉ. अजय आर्य ने जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वाह किया। कार्यक्रम के प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाओं में  संजीव कुमार वर्मा,  अजय कुमार यादव,  प्रभु शंकर,  अनुराग चौरसिया, डॉ. सतीश गोठरवाल,  शिवराज सिंह राजपूत,  तिजराम चौहान,  दानिदास गिरिया, डॉ. अजय आर्य,  रविंद्र पाल सैमी, सुश्री दीपा सराफ, सुश्री कंचन गुप्ता, सुश्री अमिता चौधरी, सुश्री इंदु रानी खाखा,  सोसन लकड़ा, सुश्री नूपुर मिश्रा एवं डॉ. राखी श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
केंद्रीय विद्यालय संगठन की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि संपूर्ण राज्य के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.