होम / दुर्ग-भिलाई / व्यापारी नेता बड़जात्या का कुशलक्षेम जानने सांसद, विधायक व भाजपा अध्यक्ष पहुंचे उनके आवास
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दुर्ग जिला इकाई चेयरमैन और सदर बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष पवन बड़जात्या पिछले दिनों धमधानाका ओव्हरब्रिज में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। अब वे पैर के सफल ऑपरेशन उपरांत घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। श्री बड़जात्या से दुर्ग सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर अलका बाघमार, जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष तेखन सिन्हा, भाजपा नेता संदीप जैन के अलावा अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि व्यापारी नेता पवन बड़जात्या द्वारा दुर्ग में व्यापार को बढ़ावा देने व्यापारी हित में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए है। वे लंबे समय से व्यापारिक संगठनों के विभिन्न पदों को बखूबी संभाल चुके है। जिसकी वजह से व्यापारी उन्हें सम्मान के साथ भीष्म पितामह की संज्ञा भी देते है। फलस्वरुप उनका कुशलक्षेम जानने जनप्रतिनिधि, व्यापारी नेता के अलावा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि रोज उनके घर पहुंच रहे है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.