होम / दुर्ग-भिलाई / अवैध नल कनेक्शन की शिकायत मिलते ही तुरंत होगी कार्रवाई
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में अवैध रूप से लगाए गए नल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का नल कनेक्शन स्थापित करना पूरी तरह नियम विरुद्ध है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निगम आयुक्त श्री अग्रवाल के निर्देशानुसार अब ऐसे सभी अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से काटने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बिना स्वीकृति कनेक्शन लगाने वाले संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध नल कनेक्शन कराने वाले उपभोक्ताओं और इसमें संलिप्त ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो बिना देरी के मौके पर पहुंचकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिक निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल विधिवत स्वीकृति लेकर ही नल कनेक्शन लें तथा किसी भी प्रकार के अवैध कार्य से दूर रहें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.