ब्रेकिंग

नर्सिंग स्टूडेंट ने देखा भिलाई इस्पात संयंत्र

514010320261207441000928619.jpg

सुरक्षा उपायों के साथ जानकारी ली उत्पादन प्रक्रिया की, विभिन्न इकाईयों को देखा घूम-घूम कर
भिलाई
। शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग के एमएससी नर्सिंग (प्रथम वर्ष और अंतिम वर्ष) के स्टूडेंट ने सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग और व्यावसायिक  स्वास्थ्य पाठ्यक्रम के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र का शैक्षिक-औद्योगिक भ्रमण किया। यह भ्रमण प्रिंसिपल डॉ. रमा राजेश के नेतृत्व में किया गया था। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. कल्पना भूषण जोशी, एसोसिएट प्रोफेसर और शालिनी देशमुख डेमोंस्ट्रेटर ने अन्य सभी शिक्षकों के साथ मिलकर किया।
बीएसपी भ्रमण से पहले मानव संसाधन विभाग की ओर से एक विस्तृत प्री-ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। जिसमें राजेश श्रीवास्तव जीएम एचआरडी, फजली, बलराम मेश्राम और श्री तिवारी को उनके बहुमूल्य सहयोग के लिए नर्सिंग कॉलेज परिवार ने विशेष धन्यवाद दिया। सत्र के दौरान बलराम मेश्राम ने बताया कि बीएसपी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की एक प्रमुख इकाई है और भारत के प्रमुख एकीकृत इस्पात संयंत्रों में से एक है। संयंत्र को प्रधानमंत्री ट्रॉफी फॉर बेस्ट इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। बीएसपी अपने यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में 130 मीटर लंबी रेलपांत का उत्पादन करता है, जिन्हें 260 मीटर पैनल में वेल्ड किया जाता है और विश्व भर में निर्यात किया जाता है। 
श्री तिवारी के मार्गदर्शन में स्टूडेंट ने  बीएसपी का भ्रमण किया। जिसमें ब्लास्ट फर्नेस-8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 और यूनिवर्सल रेल मिल सहित विभिन्न उत्पादन इकाइयों को देखा। इस दौरान सभी स्टूडेंट ने सख्त सुरक्षा उपायों का पालन किया गया, जिसमें हेलमेट, सुरक्षा शूज, पीपीई का उपयोग, चिह्नित मार्गों का पालन और आपातकालीन निकास की जानकारी शामिल थी। स्टूडेंट को अग्नि सुरक्षा प्रणाली और आपातकालीन तैयारी के बारे में बताया गया। वहीं पीपीई उपयोग, वेंटिलेशन सिस्टम, नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा प्रशिक्षण जैसे निवारक उपायों को लेकर स्टूडेंट को जागरूक किया गया। यह भ्रमण सभी प्रतिभागियों के लिए एक उल्लेखनीय और पेशेवर रूप से समृद्ध करने वाला अनुभव साबित हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.