भिलाई। छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ द्वारा संभाग अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों का निर्वाचन 26 अप्रैल 2026 को आईटीआई भिलाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी विजय लहरे (महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी जयंत साहू के निर्देशन में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष वर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईटीआई कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) उपस्थित रहे। इसके अलावा हरि शर्मा, भानु प्रताप यादव, शिवदयाल घृतलहरे, धर्मेंद्र देशमुख तथा गोरख प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
निर्वाचन में विभिन्न जिलों के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। दुर्ग जिला अध्यक्ष के रूप में जुबेल लकड़ा, बालोद से शेखर साहू, राजनांदगांव से विजय कुमार सिंह, बेमेतरा से आशा मारकंडे, छुईखदान-गंडई-खैरागढ़ से गौकरण, अंबागढ़ चौकी से शशिकांत तथा कबीरधाम से गोल चंद बंजारे को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं दुर्ग संभाग अध्यक्ष के रूप में चंद्रकांत साहू का निर्विरोध चयन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन हितेंद्र साहू एवं केवल वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.