दुर्ग

सीईओ जिला पंचायत दुर्ग ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

20623042026134000whatsappimage2026-04-23at7.07.53pm.jpeg

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बजरंग कुमार दुबे ने विकासखंड धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा एवं बिरेभाट का निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत परसदा में अमृत सरोवर निर्माण, वृक्षारोपण, तर्रा नाली गहरीकरण, सरार गहरीकरण एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्यों का अवलोकन किया गया। सीईओ ने मौके पर मौजूद मजदूरों से चर्चा कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने कार्यस्थल पर प्रस्तावित दो नाली निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए मस्टर रोल की ऑनलाइन उपस्थिति और एम.बी. बुक (मेजरमेंट बुक) का भी परीक्षण किया। साथ ही परकोलेशन टैंक निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
सीईओ दुबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.