पाटन। नगर के वार्ड क्रमांक 3 निवासी निकिता मिश्रा ने हेमचंद विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने “इन विट्रो कंजर्वेशन ऑफ डिप्लोसाइक्लोज पालमेट्स (एल.) सी. जेफरे थ्रू वेरियस मेथड” विषय पर अपना शोधकार्य पूर्ण किया।
निकिता ने यह शोधकार्य रुवांबांधा स्थित सेंट थॉमस कॉलेज में सुपरवाइजर (गाइड) डॉ. उज्ज्वला सूपे के मार्गदर्शन में संपन्न किया, जिसमें विभागाध्यक्ष डॉ. वी. शांति एवं कालेज की प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस का विशेष सहयोग रहा।
निकिता मिश्रा नगर के वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा एवं श्रीमती मंजू मिश्रा की सुपुत्री हैं। साथ ही वे पाटन निवासी अधिवक्ता शुभम ठाकुर की पत्नी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश ठाकुर की पुत्रवधू हैं। वे अंकिता ठाकुर की छोटी बहन तथा परिणीता मिश्रा की बड़ी बहन हैं तो इसके अलावा निकिता शुभिक्षित ठाकुर की माता जी है निकिता के पीएचडी पूर्ण करने पर परिजनों, मित्रों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.