दुर्ग

दुर्ग में राशन व्यवस्था फेल, जनता की पुकार पर पहुँचे वोरा, प्रशासन को जगाया

87823042026112724whatsappimage2026-04-23at4.56.47pm.jpeg

दुर्ग। तपती गर्मी और बढ़ती परेशानियों के बीच, पूर्व वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए सीधे जनता के बीच पहुँचे। वार्ड क्रमांक 3, 4, 52 (बोरसी) और 56 (बघेरा) में राशन दुकानों पर चावल की गंभीर कमी की शिकायत मिलते ही वे स्वयं मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी (43-45 डिग्री) में लोग राशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इस पर वोरा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या का समाधान तत्काल सुनिश्चित किया जाए।
राशन दुकानदारों ने भी गंभीर स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग शहर, भिलाई एवं दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों की कुल लगभग 327 राशन दुकानों में पिछले तीन महीनों से आपूर्ति बाधित है। यह व्यापक समस्या शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।
वोरा ने इस लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि “जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन को तुरंत सक्रिय होकर आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी।”
क्षेत्रवासियों ने भी वोरा की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। लगातार वार्डों में पहुँचकर समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहना, उनके जनप्रतिनिधि होने की सच्ची पहचान को दर्शाता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.