दुर्ग

नयापारा चौक में वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

449220420260947361001159840.jpg

दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नयापारा चौक में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री के लिए ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.176 किलोग्राम गांजा सहित मोबाइल फोन और धारदार हथियार जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार 22 अप्रैल 2026 को नयापारा चौक में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की झिल्ली में रखे तीन पैकेट में गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने गांजा को बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में जप्ती की कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख), 27(क) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध क्रमांक 207/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश यादव उर्फ दादू (20 वर्ष), निवासी शिवपारा सात ईमली पेड़ के पास, दुर्ग के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1,08,800 रुपये कीमत का 2.176 किलोग्राम गांजा, एक पुराना मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1,000 रुपये) और एक धारदार हथियार (कीमत लगभग 500 रुपये) जप्त किया है। कुल जप्त सामग्री की कीमत 1,10,300 रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक केशव कुमार, गजेन्द्र यादव तथा एसीसीयू टीम के सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह और आरक्षक अलाउद्दीन शेख की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग मिल सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.