बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां दो यात्री बसों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।यह दुर्घटना डीपाडीह थाने के पास हुई, जहां टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत शंकरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, पॉपुलर बस कुसमी से आ रही थी, जबकि राशीद बस कुसमी की ओर जा रही थी। दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर इतनी तेज थी कि कई यात्री घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.