-श्रमजीवी पत्रकार संघ नगरी सिहावा द्वारा सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान के तहत 150 निशुल्क हेलमेट वितरण

नगरी (धमतरी)। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ नगरी सिहावा द्वारा सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान के तहत 150 निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीओपी विपिन रंगारी ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
नगरी स्थित आत्मानंद स्कूल परिसर में 18 अप्रैल, शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने की।
विशिष्ट अतिथियों में नगर उपाध्यक्ष विकास बोहरा, एसडीओपी विपिन रंगारी, वरिष्ठ पत्रकार जीवन नाहटा, किशन मगेन्द्र, ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष उमेश देव सहित कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता को जरूरी बताते हुए कहा कि आज के समय में सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करने और नियमों का पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलजीत छाबड़ा ने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियां भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं, इसलिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए।
एसडीओपी विपिन रंगारी ने लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हेलमेट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा न करने की हिदायत दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों जैसे तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और नियमों की अनदेखी पर चिंता जताई। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिससे लोगों को मानवता के नाते आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय नागरिकों, पत्रकारों एवं विभिन्न संगठनों का सहयोग रहा। संचालन शैलेन्द्र लाहौरिया एवं शिक्षकगण द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.