दुर्ग

केनाल रोड निर्माण की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा कार्य

55020042026122117whatsappimage2026-04-20at5.49.12pm.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत जीई रोड से स्टेशन रोड को जोड़ने वाले साइंस कॉलेज के पीछे स्थित केनाल रोड के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य हेतु शासन द्वारा 16 अक्टूबर 2025 को 522.65 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति उपरांत निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
निविदा प्रक्रिया पूर्ण, शीघ्र जारी होगा कार्यादेश ..
निर्माण कार्य के लिए नगर निगम द्वारा निविदा आमंत्रित की गई थी, जिसे निविदा समिति द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। वर्तमान में कार्यादेश जारी करने की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिससे कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सकेगा। नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) के समन्वय से कार्य प्रारंभ करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विद्युत शिफ्टिंग एवं वृक्ष कटाई कार्य पूर्ण..
परियोजना अंतर्गत विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य हेतु 25.89 लाख रुपये की राशि संबंधित विभाग को प्रदान की गई, जिसके तहत 33 केवी, 11 केवी एवं एलटी लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही वन विभाग को 6 लाख रुपये प्रदान कर वृक्ष कटाई का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित होगा केनाल रोड
परियोजना के अंतर्गत 380 मीटर लंबी एवं 15 मीटर चौड़ी बीटी सड़क का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 0.30 मीटर चौड़ा डिवाइडर, 380 मीटर लंबी नई केनाल (जिसमें 320 मीटर खुली एवं 60 मीटर कवर) का निर्माण प्रस्तावित है।
इसके अतिरिक्त 16 दो-तरफा स्ट्रीट लाइट पोल एवं कॉलोनी एवं स्कूल के लिए 280 मीटर लंबा एप्रोच रोड भी विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा। आयुक्त ने बताया कि साइंस कॉलेज के पीछे स्थित केनाल रोड निर्माण के लिए नगर निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है। निगम द्वारा पोल शिफ्टिंग एवं वृक्ष कटाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नहर शिफ्टिंग हेतु जल संसाधन विभाग से एनओसी की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी के समन्वय से शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.