-प्रधानमंत्री Narendra Modi का संबोधन ऐतिहासिक: भाजपा
दुर्ग। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देश की राजनीति में घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोकसभा में विपक्षी दलों, खासकर Rahul Gandhi के नेतृत्व वाली कांग्रेस द्वारा अधिनियम के विरोध में मतदान किए जाने से यह पारित नहीं हो सका। इस पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देश के नाम संबोधन दिया, जिसे भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।
इस दौरान महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन देश की करोड़ों महिलाओं के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का लोकसभा में पारित न होना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन प्रधानमंत्री के संदेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा अपने संकल्प से पीछे हटने वाली नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन केवल भाषण नहीं, बल्कि देश की महिलाओं के लिए एक नया भरोसा और संकल्प है। “हम हार मानने वालों में से नहीं हैं। नारी शक्ति का सम्मान और उनके अधिकारों की प्राप्ति हमारा लक्ष्य है, जिसे हम हर हाल में हासिल करेंगे,” उन्होंने कहा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कौशिक ने आरोप लगाया कि जब भी देश में बड़े सकारात्मक बदलाव की कोशिश होती है, विपक्ष विरोध का रास्ता अपनाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कार्यप्रणाली ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से प्रेरित रही है, जहां सुधारों की बात तो होती है, लेकिन उन्हें लागू करने के समय पीछे हट जाते हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, राजीव पांडेय, मनोज सोनी, दिनेश देवांगन, रजा खोखर, रजनीश श्रीवास्तव, अविनाश राजपूत, उमेश गिरी, अरविंदर खुराना, उमा भारती साहू, डॉ. भारती साहू, ममता राव, सरिता चंद्राकर, ललित ठाकुर, विनोद चंद्राकर, सन्नी कहार, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.