दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल को कार्यपालक निदेशक (दुर्ग क्षेत्र) के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर जारी इस आदेश के तहत, श्री खंडेलवाल अब कार्यपालक निदेशक (दुर्ग क्षेत्र) के रूप में अपनी सेवाएँ देंगे। श्री खंडेलवाल सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और पदोन्नति के पश्चात भी वे दुर्ग में ही इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी इस आदेश का दुर्ग क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्षाेल्लास के साथ स्वागत किया है। श्री खंडेलवाल के व्यापक तकनीकी अनुभव और विशिष्ट कार्यशैली को देखते हुए यह विश्वास जताया जा रहा है कि उनकी इस नई भूमिका से दुर्ग रीजन की विद्युत वितरण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता अनुकूल बनेगी। पदोन्नति की खबर मिलते ही रीजन के समस्त स्टाफ ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए बधाई दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.