दुर्ग-भिलाई

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत दुर्ग जिले में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट संचालित, सेप्टिक टैंक सफाई के लिए प्रशासन की अपील

96815042026120715whatsappimage2026-04-15at5.33.47pm.jpeg

दुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में स्वच्छता और सुरक्षित अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से 5 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) स्थापित कर संचालित किए जा रहे हैं। ये प्लांट ग्राम पंचायत कोलिहापुरी (दुर्ग), पथरिया एवं लिटिया (धमधा), तथा पतोरा एवं रानीतरई (पाटन) में कार्यरत हैं।
जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सेप्टिक टैंक की नियमित और सुरक्षित सफाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पूर्व में जनपद पंचायत धमधा और पाटन को सक्शन मशीन युक्त वाहन उपलब्ध कराए गए थे। वहीं कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा जनपद पंचायत दुर्ग के लिए जिला खनिज न्यास (DMF) मद से भी एक विशेष वाहन उपलब्ध कराया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बजरंग दुबे ने बताया कि इन प्लांट्स का संचालन जनपद पंचायतों के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बने सेप्टिक टैंकों को तकनीकी तरीके से समय-समय पर खाली करने की सुविधा दी जा रही है।
प्रशासन ने जिला एवं विकासखंड स्तर पर संपर्क नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर सूचना देने पर वाहन भेजकर न्यूनतम दरों पर टैंक की सफाई और अपशिष्ट का सुरक्षित निपटान किया जाएगा।
प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने सेप्टिक टैंक की सफाई हर 3 से 4 वर्षों में अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों से बचाव हो सके।
इधर, प्रशासन ने चेतावनी भी दी है कि बाहरी राज्यों से आए कुछ निजी वाहन अधिक शुल्क लेकर अपशिष्ट को खुले में फेंक रहे हैं, जिससे प्रदूषण फैल रहा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत धौराभाटा (पाटन) और धमधा क्षेत्र के मुरमुंदा में शिकायत मिलने पर संबंधित थाना पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से अपशिष्ट निपटान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और स्वच्छता बनाए रखने में आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.