दुर्ग-भिलाई

स्टंटबाजी पड़ी भारी, दो बाइक जब्त; 12 हजार रुपये का चालान

54214082026122426whatsappimage2026-08-14at5.50.02pm.jpeg

दुर्ग। सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर तेज रफ्तार और स्टंटबाजी कर बाइक चलाना दो युवकों को भारी पड़ गया। आम नागरिक की शिकायत पर यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। दोनों चालकों पर कुल 12 हजार रुपये का चालान किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लापरवाहीपूर्वक, तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर दो युवकों द्वारा मोटरसाइकिल से स्टंट करने और तेज गति से वाहन चलाने की शिकायत यातायात पुलिस को मिली थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविक सेंटर यातायात जोन प्रभारी ने CCTV तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों मोटरसाइकिलों की पहचान कर उन्हें जब्त किया। जांच के दौरान दोनों चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पाए गए। यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों के विरुद्ध कुल 12 हजार रुपये का चालान किया।
मामले में दोनों युवकों के पालकों को बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई। उन्हें हिदायत दी गई कि वे अपने बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन न दें और सड़क पर तेज रफ्तार, स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रखें। वहीं, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला परिवहन अधिकारी को पत्र भी प्रेषित किया गया है।
-सड़क स्टंट का मैदान नहीं
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर स्टंटबाजी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 9479192029 पर जानकारी दी जा सकती है। पुलिस ने कहा कि सड़क स्टंट का मैदान नहीं है। तेज रफ्तार और स्टंटबाजी से वाहन चालक स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की जान भी खतरे में डालते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.