ब्रेकिंग

मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से जुआ-सट्टा खेलने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

63521012026124343whatsappimage2026-01-21at6.11.37pm.jpeg

भिलाई। थाना भिलाई नगर पुलिस ने मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से जुआ-सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 02 पृथक-पृथक प्रकरणों में कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन एवं 23 हजार रुपये नगद जुआ-सट्टा की रकम बरामद की है। सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.01.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सिविक सेंटर भिलाई में मुन्ना जूस कार्नर के पास मोबाइल के माध्यम से जुआ-सट्टा खेला जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से नरेश देवांगन को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं 3000 रुपये नगद सट्टा रकम बरामद हुई। वहीं चिण्टू कुमार के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं 5000 रुपये नगद सट्टा रकम जप्त की गई। इस प्रकरण में कुल 8000 रुपये नगद एवं 02 मोबाइल फोन जप्त कर थाना भिलाई नगर के अप.क्र. 41/2026 अंतर्गत धारा 6,7 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में सेक्टर-06 सी मार्केट में जुआ-सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलु, भीष्म कुमार देवांगन, दीपक कुमार, गिरधर रेड्डी एवं संजय सेनापति को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 05 मोबाइल फोन, 15,000 रुपये नगद तथा सट्टा नंबर लिखी कापी बरामद की गई। इस मामले में थाना भिलाई नगर के अप.क्र. 42/2026 के तहत धारा 6,7 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 में कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. नरेश देवांगन (44 वर्ष), सेक्टर-06, भिलाई
2. चिण्टू कुमार (37 वर्ष), रिसाली, नेवई
3. कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलू (56 वर्ष), सेक्टर-04, भिलाई
4. भीष्म कुमार देवांगन (48 वर्ष), सेक्टर-07, भिलाई
5. दीपक कुमार, शंकर नगर, दुर्ग
6. गिरधर रेड्डी, सेक्टर-10, भिलाई
7. संजय सेनापति, शांति नगर, सुपेला
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.