दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया शुभारंभ

146140820261010591001739458.jpg

-नशे व सोशल मीडिया से दूरी बनाएं : विजय अग्रवाल 
-राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का होगा चयन 

Image after paragraph


भिलाई/ दुर्ग।  आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा जैन भवन सेक्टर 6 भिलाई में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका डॉ श्रीमती मानसी गुलाटी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा, इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन उपस्थित थे।
      इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने उपस्थित खिलाड़ियों को नशे व सोशल मीडिया की लत से दूर रहने का आव्हान करते हुए प्रदेश भर से आए शतरंज खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि वर्ल्ड कप एवं चेस ओलंपियाड में एक दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अपनी जगह बनाएंगे।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेविका डॉ श्रीमती मानसी गुलाटी ने भी प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते अच्छे प्रदर्शन करने तथा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने की अपील करते हुए आयोजन की सराहना की।
   विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने शतरंज को दिमागी कौशल बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम बताते हुए 
कहा कि शतरंज खेलने वाले जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने स्पर्धा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के 17 जिलों से कुल 190 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के 86 रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी भी शामिल है। स्पर्धा में अंडर 17 में दो बालक एवं दो बालिका तथा अंडर 19 में चार बालक एवं चार बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। स्पर्धा कुल 8 चक्रों में खेली जाएगी। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, ओमप्रकाश बंदे,सीनियर नेशनल आर्बिटर, विक्रम सिंह राजपूत,चंदन विश्वकर्मा,मनोज साहू है।
    सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत ईश्वर सिंह राजपूत, तुलसी सोनी,अनिल शर्मा,सुबोध कुमार सिंह, दीपांकर सेन गुप्ता, सुरेन्द्र बल्लेवार द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को प्रदेश शतरंज संघ एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
   कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत राजपूत ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.