होम / दुर्ग-भिलाई / भारत का इतिहास मौर्य साम्राज्य बिना अधूरा:वर्मा
दुर्ग-भिलाई
-चन्द्रगुप्त मौर्य की 2371 वीं जयंती मनाई छत्तीसगढ़ सम्राट अशोक अकादमी, प्रदेश स्तरीय चुनाव हुआ सर्वसम्मति से
भिलाई। छत्तीसगढ़ सम्राट अशोक अकादमी की ओर से प्रधान कार्यालय में मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की 2371 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित कर अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद काशीनाथ वर्मा ने कहा कि-इतिहास से अगर मौर्य साम्राज्य को निकाल दिया जाए तो कुछ बचता ही नहीं है। भारत का इतिहास मौर्य साम्राज्य बिना अधूरा है। इसलिए अपने समाज के इतिहास को पढ़ना चाहिए और समाज में उसका प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए।
अध्यक्षता कर रहे अजय मौर्य ने कहा कि-मौर्य साम्राज्य से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बेहद प्रभावित थी। वक्ताओं में नीता कम्बोज शीरी ने कहा कि-अंग्रेजों द्वारा गुफा और शिलालेख खोजा ही नहीं गया बल्कि उस लिपि को पढ़ा गया। उनका पुरातत्व विभाग इतना सक्षम था जिसके कारण हम अपने वंश के विषय में आज जान रहे हैं। अजय वर्मा ने कहा कि -आज बच्चों को पढ़ाई के साथ -साथ रोजगार मूलक शिक्षा देने का वर्तमान समय है जिससे शिक्षा के बाद उन्हें रोजगार के लिए दर-दर भटकना न पड़े। लालचंद मौर्य ने अपने समाज के लिए किए कार्यों का विशेष रूप से चर्चा की। इसके अलावा संजय मौर्य, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा,टी एन कुशवाहा और अंजन आदि ने भी संबोधित किया।
इसके पश्चात् सम़ाट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। इनमें संरक्षक काशीनाथ वर्मा और लालचंद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष -अजय मौर्य, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष -अजय वर्मा, प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष -नीता कम्बोज शीरी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -आर एस मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष -सुरेन्द़ सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव -एन एल मौर्य प्रीतम, प्रदेश कोषाध्यक्ष -आर बी सिंह कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी -रमेश भगत, प्रदेश अंकेक्षण -श्रवण कुमार मौर्य, प्रदेश सचिव -टी एन कुशवाहा अंजन, प्रदेश सूचना एवं प्रसारण सचिव -संजय मौर्य शामिल हैं। संचालन एन एल मौर्य प्रीतम ने किया और आभार प्रदर्शन संजय मौर्य ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रमेश भगत ने दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.