.jpeg)
दुर्ग। अधिवक्ता परिषद जिला इकाई दुर्ग द्वारा आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती एवं समरसता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद जिला इकाई दुर्ग के अध्यक्ष दीपेंद्र देशमुख, जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के अध्यक्ष रमेश शर्मा, परिषद के महामंत्री राजेश महादिक, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य समीर त्रिपाठी, सुदर्शन महलवार, जिला अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष साकेत मिश्रा एवं परिषद के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा अधिवक्ता मनोज मून, श्रीमती कविता गिरी गोस्वामी, श्रीमती स्नेहा वैद्य, श्रीमती नीता साहू, श्रीमती रश्मि खंडेलवाल, सुरेंद्र उके, युजवेंद्र सिंह, भावेश कटारे, हिमांशु चंद्राकर, अनुराग त्रिपाठी, अमित अग्ने, वैभव तिवारी, दिलीप सुखदेव सहित अन्य अधिवक्तागण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर ही सामाजिक सद्भाव एवं समरसता के विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन अधिवक्ता श्रीमती नीता साहू के कादंबरी नगर स्थित निवास में किया गया। इस गोष्ठी में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों और समाज में समरसता स्थापित करने के उनके प्रयासों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने सहभागिता निभाई और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.