छत्तीसगढ़

सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिकों को मिला सम्मान, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं का सशक्त केंद्र

747140420260611161001122363.jpg

 

Image after paragraph

धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा एवं समग्र कल्याण के लिए निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा धमतरी के महात्मा गांधी वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष रूप से विकसित ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
   कार्यक्रम में सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक धमतरी ओंकार साहू, विधायक नगरी अंबिका मरकाम, महापौर रामू रोहरा तथा कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव, ज्ञान और संस्कार नई पीढ़ी को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘सियान गुड़ी’ जैसे केंद्र बुजुर्गों के जीवन में आत्मीयता, सम्मान और सक्रियता का नया वातावरण निर्मित करेंगे।
वहीं सांसद भोजराज नाग ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही परिवार और समाज सुदृढ़ बनता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही सच्चे अर्थों में ईश्वर की आराधना है।
अतिथियों ने केंद्र के विभिन्न कक्षों—फिजियोथेरेपी, मनोरंजन, भोजन, परामर्श, गेम जोन, ज्ञान कक्ष, विश्राम कक्ष एवं डिजिटल लर्निंग कक्ष—का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की।
जिले की ‘सियान गुड़ी’ को आधुनिक एवं समग्र देखभाल केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सामाजिक सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, फिजियोथेरेपी एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही पुस्तकालय, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें सक्रिय एवं आनंदमय जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विशेष रूप से स्थापित डिजिटल लर्निंग कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, कंप्यूटर एवं इंटरनेट के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आधुनिक तकनीक से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। केंद्र में पौष्टिक एवं संतुलित भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
‘सियान गुड़ी’ न केवल एक डे-केयर सेंटर है, बल्कि यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए संवाद, सहयोग और सम्मान का एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। यह पहल जिले में बुजुर्गों के जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी सुदृढ़ करेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.