ब्रेकिंग

नक्सलवाद के खात्मे के बाद 40 साल से पिछड़े क्षेत्रों का विकास करना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय

34413042026135430whatsappimage2026-04-13at7.20.24pm.jpeg

-कहा- नियद नेल्लानार 2.0 में नए जिलों को जोड़ा गया
-सुकमा के मिनी स्टेडियम में किया 308 करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
-क्षेत्र के विकास के लिए 08 घोषणाएं भी की

Image after paragraph

सुकमा। बस्तर में माओवाद की समाप्ति के उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पहली बार सुकमा पहुंचे, जहां विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। भय और आतंक के चलते बस्तर के दूरस्थ क्षेत्र विगत 40 सालों से पिछड़े हुए हैं जिनका सर्वांगीण विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक व आदान सामग्री वितरित की। तदुपरांत उन्होंने 308 करोड़ रूपए के 228 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मंच से 08 विकास कार्यों की भी घोषणा इस दौरान की।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की विशेष पहल पर बस्तर में माओवाद की समाप्ति के बाद पूरे बस्तर में निश्चित तौर पर विकास की गंगा बहेगी। माओवाद के भय, आतंक और हिंसा के चलते पिछले 40 सालों से यह क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं और विकास से वंचित रहा, लेकिन अब जवानों के अदम्य यहां लोकतंत्र पूरी तरह से स्थापित हो चुका है। जिन गांवों में कभी गोलीबारी गूंजती थी, वहां के स्कूलों में अब घंटियां सुनाई देती हैं। तीन हजार से अधिक माओवादियों ने लोकतंत्र पर भरोसा जताते हुए आत्मसमर्पण किया, अब उन्हें पुनर्वास केन्द्रों में विभिन्न आजीविकामूलक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नए सिरे से अपना जीवन शुरू कर सकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि नियद नेल्लानार योजना के तहत पिछले दो सालों में दुरूह क्षेत्र में स्थित 500 से अधिक ग्रामों में 17 विभागों द्वारा 45 योजनाओं के तहत सड़क, बिजली, पेयजल, स्कूल, आंगनबाड़ी निर्माण सहित आधार, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड मनरेगा जॉब कार्ड बनाने के अलावा अनेक काम बड़े पैमाने पर किए गए हैं।

Image after paragraph

इसी तर्ज पर पर नियद नेल्लानार योजना 2.0 संचालित की जाएगी जिसमें अब कुल 10 जिले को लाभान्वित किया जाएगा। अपने उद्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बस्तर में उन्नत खेती को आगे बढ़ाया जाएगा और लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए 08 घोषणाएं कीं जिनमें सुकमा से मलकानगिरि ओड़िशा तक 10 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण, चेरला-पेद्दा में 03 करोड़ रूपए की लागत से राममंदिर का जीर्णोद्धार कार्य, उतेरा-पटेलपारा में 30 लाख रूपए की लागत से मिट्टी-मुरूम सड़क निर्माण, नगर पंचायत दोरनापाल में बस स्टैण्ड निर्माण, कालीमंदिर बस स्टैण्ड में सामुदायिक भवन निर्माण, बेड़मापारा में विभिन्न निर्माण कार्य, कोरगांव दुगली में शबरी नदी पर पुलिया निर्माण तथा नकटी तालाब पाथ वे एवं सौंदर्यीकरण शामिल हैं। इसके पहले, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से वृद्धि आएगी। अभी तक गांवों में कैम्प लगता था लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच घर-घर में सुनिश्चित होगी। इसके लिए 07 जिलों में 1100 टीमें बनाई गई हैं जो प्रत्येक घर में जाकर स्क्रीनिंग करेंगी। सांसद श्री कश्यप ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते निर्धारित समय-सीमा में माओवाद खत्म हो गया है और पर बस्तर को संवारने और विकसित करने का कार्य सरकार कर रही है। मुख्य सचिव श्री विकास शील ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान और अटल आरोग्य लैब से क्षेत्र के ग्रामीणों को आशातीत लाभ मिलेगा।

Image after paragraph

-मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण, मोतियाबिंद के मरीजों को अपने हाथों से पहनाया चश्मा
मुख्यमंत्री श्री साय ने आज सुकमा प्रवास के दौरान सबसे पहले मिनी स्टेडियम पहुंचकर विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में अपना बीपी तथा अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य चेक कराया। इसी तरह मोतियाबिंद के मरीजों को अपने हाथों से चश्मा पहनाया। इसके अलावा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक, ट्रायसिकल, सर्टिफिकेट तथा आदान सामग्री वितरित की। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क रजत बंसल, बस्तर आईजी सुंदरराज पी, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर अमित कुमार, एसपी किरण चव्हाण सहित वरिष्ठ अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.