दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक “मोर मकान–मोर आस” अंतर्गत आपत्ति एवं दावा प्रक्रिया के संपादन पश्चात अंतिम पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी कर दी गई है।
नगर निगम द्वारा जारी इस सूची में उन सभी आवेदकों का अंतिम निर्णय शामिल है, जिनके आवेदन पर आपत्तियां एवं दावे प्राप्त हुए थे। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच एवं निराकरण के बाद अब अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है।
जारी सूची को नागरिक विभागीय वेबसाइट www.municipalcorporationdurg.in� पर देख सकते हैं।
इसके साथ ही यह सूची नगर निगम के मुख्य कार्यालय एवं डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में भी चस्पा की गई है, जिससे आमजन आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। नगर निगम प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन कर अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.