सिहावा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव चलो, घर चलो अभियान’ के तहत सिहावा क्षेत्र में भव्य जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्ष, सेवा और समर्पण से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने स्थापना दिवस को केवल उत्सव नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए आत्ममंथन और जनसेवा के संकल्प को दोहराने का अवसर बताया।
उन्होंने कहा कि ‘गांव चलो, घर चलो अभियान’ के माध्यम से कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें, सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य करें—यही अंत्योदय का मूल उद्देश्य है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष बल्लू सेन ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव, जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.