दुर्ग

“न पानी, न सफाई, न व्यवस्था- निराश जनता ने फिर किया अरुण वोरा को याद,पूर्व विधायक ने लगाई जन चौपाल"

16813042026125527whatsappimage2026-04-13at6.24.19pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। आज प्रातः पटरीपार क्षेत्र के एक वार्ड में दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा एक परिवार में हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे तो वार्डवासियों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। हमेशा की तरह वोरा ने धैर्यपूर्वक एक-एक नागरिक की बात सुनी और वहीं तत्काल जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया।
इस दौरान वार्डवासियों ने बताया कि उन्हें कई मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें प्रमुख रूप 
सबसे बड़ी आवश्यकता पटरीपार क्षेत्र मुक्तिधाम (श्मशान घाट) की है। वर्तमान में अंतिम संस्कार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे दुख की घड़ी में अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही जल आपूर्ति की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। रहवासियों ने बताया कि नियमित पानी की उपलब्धता नहीं होने के कारण मोटर पंप की स्थापना अत्यंत आवश्यक हो गई है।
क्षेत्र में मवेशियों की भरमार से सड़कों पर आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वहीं, सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है—नालियां जाम पड़ी हैं और कचरे का नियमित उठाव नहीं हो रहा, जिससे गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।इसके अलावा भी वार्डवासियों ने कई गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। सड़कें जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। स्ट्रीट लाइट की कमी और खराब स्थिति के चलते रात में अंधेरा छाया रहता है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
नालियों का अभाव या अधूरा निर्माण होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव आम बात हो जाती है। वहीं, पीने के स्वच्छ पानी की अनियमित आपूर्ति से लोग विशेष रूप से प्रभावित हैं। क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है, क्योंकि नियमित फॉगिंग और साफ-सफाई नहीं की जा रही है।साथ ही कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे क्षेत्र की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो स्थिति और भी विकट हो सकती है।
वार्डवासियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में दुर्ग शहर की जो स्थिति हुई है, वैसी पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को लेकर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे आम नागरिक खुद को उपेक्षित और असहाय महसूस कर रहे हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.