- कड़ी प्रतिस्पर्धा के युग में बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल, कला, संस्कृति सहित सभी विधाओं में हुनर अर्जित करना जरूरी : ललित चंद्राकर
-मेडल जीतने वाले बच्चों ने साबित किया कि मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है : घनश्याम देवांगन
भिलाई। आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर 125 मेडल जीतने वाले अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों को परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में आयोजित गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कराटे चैंपियनशिप 2025 प्रतियोगिता में एकेडमी के 86 खिलाड़ियों ने भाग लेकर 27 गोल्ड, 39 सिल्वर एवं 59 ब्रांज सहित कुल 125 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, एकेडमी के संरक्षक एवं देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में आयोजित समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। प्रशिक्षक सेंसाई ब्लैक बेल्ट 3 डन कियो सर्टिफाइड जज एवं कोच अभिषेक कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएसवीटीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर किशोर भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महेश नायडू, निवेदिता साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने कहा कि आज का युग कड़ी प्रतिस्पर्धा का है। अतः बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल, कला, संस्कृति सहित सभी विधाओं में हुनर अर्जित करना जरूरी है। इससे बच्चे अच्छे नागरिक भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि खेल में भी कैरियर बना सकते हैं। सभी अभिभावक गण अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल आदि विधाओं में भी भाग लेने प्रेरित करें। उन्होंने एकेडमी के बच्चों की गौरवशाली उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके प्रेक्टिस करने के लिए कराटे मैट का सेट प्रदान करने की घोषणा की। अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि मेडल जीतने वाले बच्चों ने साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट से सेल्फ डिफेंस के साथ ही शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस एवं एकाग्रता के गुणों का भी विकास होता है। समारोह को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
एलाइट मार्शल आर्ट एकेडमी छत्तीसगढ़ द्वारा महिला महाविद्यालय भिलाई में आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा, झारखंड के के 824 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता मेल और फीमेल वर्ग में कराटे के काता और कुमीते केटेगरी में आयोजित की गई थी।

नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वालों में माहिर प्रकाश, अधिक साहा, मायरा बघेल, आराध्या तिवारी, आद्या चंद्राकर, भार्गवी पोरवाल, खुशवंत वर्मा, के चिराग रूद्र, गुरलीन कोर, अभ्युदय प्रसाद, काव्या वर्मा, अमन सिंह, निहिरा जोशी, अड्विका राहें, दिशा यादव, कोविद्या साहू, रविवार पोर्ते, दीक्षा पाटिल, शौर्यचंद्र साहू, भाव्या वर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, मिहिर प्रकाश, अनुभव सिंह, कलश गंगबोईर, केशर देवांगन सहित 27 खिलाड़ी शामिल है। गोल्ड मेडल जीतने वाली सबसे छोटी उम्र की खिलाड़ी 7 वर्षीय मायरा बघेल है।
अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी फिनिक्स शीतो रियो कराटे डू एसोसिएशन इंडिया से एफिलिएटेड है। आयोजन में रेंशी अमनदास तालुकदार, शिहान मुरली सिंह भारद्वाज, शिहान मनीष बाग, शिहान नंदकुमार कुशवाहा, सेंसेई आकाश सिंह राजपूत, सेंसेई खिलेन्द्र सागरवंशी, संदीप ताम्रकार, जयप्रकाश साहू, रेंशी दीपक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
एकेडमी के खिलाड़ियों ने सम्मान समारोह में कराटे के विभिन्न एक्सरसाइज एवं पिरामिड बनाने का शानदार प्रदर्शन किया तथा सेल्फ डिफेंस के करतब दिखाए। इसके साथ ही लाठी चालन एवं चाकू के खेल का प्रदर्शन किया। जिसको दर्शकों की खूब सराहना मिली। सम्मान समारोह में विजेता खिलाड़ियों के साथ ही उनके अभिभावक एवं रिश्तेदार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने लगातार तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। उल्लेखनीय है कि परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में प्रतिदिन संध्या समय बच्चों को नियमित रूप से कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.