दुर्ग

फंदे से लटकती मिली BSP कैंटीन के कुक की लाश, मचा हड़कंप

539120420261305551001115290.jpg

भिलाई(मोरज देशमुख)। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) कोक ओवन कैंटीन में कार्यरत 29 वर्षीय कुक अजय प्रजापति ने आत्महत्या कर ली। उनका शव रविवार सुबह भिलाई के सेक्टर-4, सड़क नंबर 36 स्थित आवासीय क्षेत्र के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, अजय प्रजापति पिछले कुछ महीनों से कोक ओवन कैंटीन में ठेकेदार ज्ञानवेंद्र सिंह उर्फ मोनू के अधीन काम कर रहे थे। वे भिलाई स्टील प्लांट कैंटीन सेल प्रभारी जॉर्ज विलियम के सर्वेंट क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी जॉर्ज विलियम के घर में खाना बनाने का काम करती हैं।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे अजय शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इस दौरान उनका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद वे घर से बाहर निकल गए और देर रात तक वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क नंबर 36 के पीछे पेड़ पर लटकी हुई लाश देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला की मरच्यूरी में भेजा गया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
जांच में यह भी सामने आया है कि अजय प्रजापति सड़क नंबर 27 स्थित अपने एक दोस्त के घर भी गए थे, जहां उन्होंने कुछ समय बिताया। बताया गया कि वहां उन्होंने तंबाकू खाया और इसके बाद वे वहां से भी चले गए थे। इसके बाद देर रात उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार, अजय का एक 6 माह का छोटा बच्चा है। घटना की जानकारी मिलते ही उनके पिता और भाई रायपुर से भिलाई पहुंचे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें व्यक्तिगत विवाद, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों को भी शामिल किया गया है। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताया है और कहा कि मृतक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मोबाइल व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। इस घटना ने बीएसपी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में गहरा असर डाला है और लोग लगातार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.