दुर्ग-भिलाई

जनगणना 2027: प्रथम चरण के प्रचार-प्रसार के लिए दुर्ग में व्यापक अभियान शुरू

70610042026115821nagarnigam.jpg

दुर्ग। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ में स्व-गणना का कार्य 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक तथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 30 मई 2026 तक संपन्न की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य की सफलता के लिए आमजन की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नगर निगम द्वारा विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
अभियान के तहत कचरा संग्रहण वाहनों में लगाए गए ऑडियो सिस्टम के माध्यम से जनगणना संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा शासकीय कार्यालयों, संस्थानों के एलईडी डिस्प्ले एवं नोटिस बोर्ड पर जनगणना से जुड़े वीडियो, स्लोगन और अन्य जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और ट्रैफिक सिग्नलों पर भी सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के जरिए आम नागरिकों तक संदेश पहुंचाया जाएगा। वहीं स्थानीय केबल नेटवर्क और जिला स्तरीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर भी व्यापक स्तर पर जानकारी साझा की जाएगी।
इसके साथ ही प्रिंट मीडिया, होर्डिंग्स, बैनर आदि के माध्यम से स्कूलों, बस स्टैंड, ग्राम पंचायतों सहित सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंच सके।
प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समयसीमा को ध्यान में रखते हुए सभी गतिविधियों को त्वरित और प्रभावी ढंग से संचालित करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.