-खुर्सीपार आंगनबाड़ी केंद्र में “पोषण और पढ़ाई”कार्यक्रम का सफल आयोजन
.jpeg)
भिलाई। सामाजिक योगदान में अग्रणी संस्था गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को खुर्सीपार ज़ोन-3, वार्ड 48 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में “पोषण और पढ़ाई”कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 11 आंगनबाड़ी केंद्रों से आए गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को, जो अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित थे, विभिन्न आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को सुपोषण किट, प्रोटीन पाउडर, चरणपादुका (चप्पल) तथा “मेरी पहली पुस्तक” प्रदान की गई, ताकि उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहन मिल सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ उनमें शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना है।
इस अवसर पर जीई फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने बताया कि “पोषण और पढ़ाई” कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के लिए पढ़ाई से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे प्रारंभिक अवस्था से ही सीखने की ओर प्रेरित हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में सोमा चौरसिया, संजू कश्यप, अनीता मित्रा, पुष्पा छाबड़ा, माधुरी देवी, सुजाता वैद्य, संतोषी लहरे, सिमकी बेन, संजू कुमारी, कंचन एवं मंजू दिवाकर उपस्थित रहीं। वहीं सहायिकाओं में नमिता साहू, पूजा कपूर, जगदम्बा तथा पुष्पा साहू की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही जीई फाउंडेशन की ओर से प्रकाश देशमुख एवं अजीत सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.