छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल में जीवन दीप समिति की बैठक आयोजित, कई अहम विषयों पर हुई चर्चा

49409042026120254whatsappimage2026-04-09at5.27.27pm.jpeg

बालोद। बुधवार को जिला चिकित्सालय के मीटिंग कक्ष में जीवन दीप समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वास्थ्य संबंधित कई अहम विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल. उईके सहित स्वास्थ्य विभाग और अन्य कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
सिविल सर्जन ने प्रगति विवरण की दी जानकारी..
बैठक में जिला चिकित्सालय बालोद के सिविल सर्जन डॉ. आर. के. ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला चिकित्सालय के प्रगति विवरण के सबंध में जानकारी दिया गया। जिसमें डाईलिसिस, एसएनसीयू, सिजिरियन आॅपरेशन सहित कई अन्य जानकारियां प्रस्तुत की गई। जिला चिकित्सालय में कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा किया गया। साथ ही चिकित्सालय में पानी की समस्या के निराकरण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता सागर वर्मा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबीन अली को जानकारी मांगी गई।
कुपोषण में कमी लाने के लिए विचार ..
बैठक में जिले में कुपोषण के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। जहां जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई गई। कुपोषण को दूर करने के संबंध में महिला बाल विकास विभाग की ओर से पत्र भेजा जायेगा। इसके अलावा जिला अस्पताल के सामने खाली जगह को घेरा कराने के निर्देश नगर पालिका सीएमओ को दिये गये। वहीं जिला अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट की पदस्थापना के संबंध में भी विचार किया गया।
आक्सीजन प्लाॅट को चालू करने के दिये निर्देश..
जिला अस्पताल और मातृशिशु अस्पताल मेें मौजूद तीन आक्सीजन प्लान्ट बीते कई माह से बंद है। जिसको चालू करने के विषय में चर्चा हुई। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल. उईके ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर शीघ्र प्लांट चालू कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सदस्य पवन साह, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता पूर्णिमा चंद्रा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता सागर वर्मा, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बंड, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबीन अली, सिविल सर्जन डाॅ. आर.के. श्रीमाली, जिला कार्यक्रम अखिलेश शर्मा,  प्रबंधक डॉ. एन.के. साहू, कल्याण सिंह सहित अन्य चिकित्सक और स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.