दुर्ग

धनोरा-कातरों में ₹52.70 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

27809042026124256whatsappimage2026-04-09at6.08.57pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनोरा एवं ग्राम कातरों में आज ₹52.70 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित रहे, जिन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्यों की आधारशिला रखी।
-धनोरा में ₹22.20 लाख के कार्य ...
ग्राम धनोरा में डोमशेड निर्माण हेतु ₹10.00 लाख का भूमिपूजन किया गया। वहीं साहू छात्रावास से मकसूदन लाल सपरे के घर तक ₹7.00 लाख तथा वार्ड-01 आंगनबाड़ी से अथर्व कॉलेज तक ₹5.20 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
-कातरों में विकास कार्यों की सौगात ..
ग्राम कातरों में ₹30.50 लाख की लागत से विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिसमें ₹5.00 लाख की लागत से ओपन जिम, ठाकुर देव मंदिर के पास ₹7.00 लाख का अतिरिक्त कक्ष, ₹2.60 लाख की सीसी रोड, एचडीएफसी बैंक के पास ₹8.10 लाख का चबूतरा एवं सड़क तथा विभिन्न गलियों में ₹7.80 लाख की सीसी रोड शामिल है।
-“जनता की मांग अनुसार होंगे विकास कार्य” — विधायक
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनोरा में डोमशेड से सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं सीसी सड़कों से ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं बुजुर्गों को आवागमन में सहूलियत होगी।
कातरों में ओपन जिम से युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा तथा मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारा जा रहा है।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण रहे उपस्थित ..
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच श्रीमती रूलेश्वरी बंजारे, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला राजपूत, महामंत्री चंदू देवांगन, पूर्व जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, उपसरपंच श्रीमती संगीता सपरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.