दुर्ग

चेहरों पर लौटी मुस्कान: दुर्ग पुलिस ने 205 गुम मोबाइल लौटाए, ₹50 लाख की संपत्ति बरामद

782050420260821161001081969.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। जिले में गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACU) दुर्ग ने विशेष अभियान चलाकर वर्ष 2023 से 2026 तक गुम हुए 205 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹50 लाख बताई जा रही है। इन मोबाइलों का सत्यापन कर वास्तविक मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत एसीयू टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सतत प्रयासों के माध्यम से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल फोन खोज निकाले। इस पूरी कार्यवाही में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलाई गई और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।
इस सफलता में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, दुर्ग के निरीक्षक प्रमोद कुमार सरिया के नेतृत्व में टीम के अधिकारियों एवं संबंधित थाना स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए, तो तुरंत नजदीकी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं और भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत अवश्य करें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर प्रक्रिया पूरी करने से मोबाइल की खोज, ब्लॉकिंग और वैधानिक कार्रवाई में मदद मिलती है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.