दुर्ग

सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने से परेशान हितग्राही, भाजपा सरकार पर वर्मा का हमला

86004042026122902whatsappimage2025-09-22at5.14.36pm.jpeg

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वृद्ध, दिव्यांग एवं गरीब विधवा महिलाओं को पिछले छह महीनों से पेंशन राशि नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्मा ने कहा कि यह स्थिति पहली बार बनी है, जब समाज के सबसे कमजोर वर्ग—असहाय वृद्धजन, निशक्त दिव्यांग और गरीब विधवा महिलाएं—अपनी ही पेंशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में इन जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए कोई जनप्रतिनिधि आगे नहीं आ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार के नेता “मोदी की गारंटी” और “विष्णु के सुशासन” जैसे नारों के जरिए जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे अलग है। वर्मा के अनुसार, सरकार केवल दावों और भाषणों तक सीमित है, जबकि आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।
वर्मा ने भाजपा जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करने के बजाय जमीनी स्तर पर आम लोगों की समस्याओं को समझें और उनके निराकरण के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.