-शाम 4 बजे से भव्य शोभायात्रा, ध्वजारोहण व सांस्कृतिक झांकियाँ....
भिलाई। श्री केसरी समिति, रिसाली (भिलाई) द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजक-पार्षद (वार्ड-25) मनीष यादव (बंटी) एवं श्री केसरी परिवार- ने समस्त नगरवासियों को सपरिवार व इष्ट-मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया है।
शोभायात्रा मार्ग..
आशीष नगर, वार्ड-25 स्थित प्रियंका नगर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा प्रारंभ होकर डी.पी.एस. चौक रिसाली के हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य ध्वजारोहण के साथ समापन होगा।
मुख्य आकर्षण-
श्री दुलराय अघोरी व काली माता ग्रुप, अंजोरा - संगवारी गड़वा बाजा पार्टी—आनंद धाम, सगनी - माता जसगीत, नवदुर्गा झांकी,नरसिंह भगवान की झांकी-शंकर-पार्वती माता झांकी, काली माता 5 स्वरूप झांकी, रामदरबार झांकी डी.जे. महाकाल एवं डी.जे. गजराज आयोजक मनीष यादव (बंटी) ने कहा, “हनुमान जन्मोत्सव हमारे वार्ड-रिसाली की सामूहिक आस्था और एकता का पर्व है। इस ‘शानदार पंचम वर्ष’ में आप सभी की उपस्थिति आयोजन को और भी भव्य बनाएगी। कृपया समय पर पहुँचें, अनुशासन व स्वच्छता बनाए रखें और शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव का आनंद लें।”
श्री केसरी परिवार ने नगरवासियों, सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शोभायात्रा मार्ग व कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था में प्रशासन व वालंटियर्स का सहयोग करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.