दुर्ग

खुर्सीपार में हेरोइन के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

802200920261258361001925300.jpg

-70.460 ग्राम हेरोइन सहित महिला, दो पुरुष और दो विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए, ₹29.22 लाख की सामग्री जब्त
भिलाई
। खुर्सीपार क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक महिला और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई में हेरोइन के अलावा ₹2 लाख 35 हजार 100 नगद, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित कुल करीब ₹29 लाख 22 हजार 300 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को थाना खुर्सीपार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोन क्रमांक 03, जीरो स्ट्रीट स्थित एक मकान में अवैध रूप से हेरोइन का विक्रय किया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मकान में दबिश दी।
पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद महिला ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹14 लाख 9 हजार 200 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त ₹2 लाख 35 हजार 100 रुपये नगद, 19 नग सोने के आभूषण, चांदी के आभूषण एवं बर्तन, 8 मोबाइल फोन तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया गया।
तीन वयस्क आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने प्रकरण में जसबीर कौर उर्फ सोनू (25 वर्ष) निवासी जोन क्रमांक 03, एवीसी झोपड़पट्टी, जीरो स्ट्रीट खुर्सीपार, नितेश सोनी (32 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड एलआईजी मकान नंबर 701, इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई तथा तिरकेश निषाद (21 वर्ष) निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी कार्रवाई में लिया गया है।
तीनों वयस्क आरोपियों को 20 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 431/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8, 21(ख), 27ए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आवासीय क्षेत्र में हेरोइन को अवैध रूप से अपने कब्जे में रखकर उसका विक्रय कर रहे थे। मादक पदार्थ की तौल और बिक्री में उपयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा बिक्री से संबंधित नगदी भी बरामद की गई है। मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
यह सामग्री हुई जब्त
पुलिस ने 70.460 ग्राम हेरोइन, ₹2,35,100 नगद, करीब 71.35 ग्राम वजन के 19 नग सोने के आभूषण, करीब ₹1.80 लाख कीमत के चांदी के आभूषण एवं बर्तन, ₹1.30 लाख कीमत के 8 मोबाइल फोन तथा ₹3 हजार कीमत का इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹29,22,300 है।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा किसी भी संदिग्ध और आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना या पुलिस को दें। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.