दुर्ग

दुर्ग में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव: प्रभात फेरी, सांस्कृतिक आयोजन और सेवा गतिविधियों की धूम

705300320261421311001056512.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग के आह्वान पर सकल जैन समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर है।
 प्रभात फेरी का आयोजन ..
महोत्सव के अंतर्गत आज सुबह भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी बांधा तालाब दुर्ग से प्रारंभ होकर गंज पारा, वर्धमान हाइट्स होते हुए ऋषभ ग्रीन सिटी में संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया।
 जैन यूनिटी कार्निवाल ..
ऋषभदेव परिसर में आयोजित जैन यूनिटी कार्निवाल में बच्चों को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया गया। समता बहु मंडल के मार्गदर्शन में विभिन्न जैन संघों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें खेल-खेल में धर्म की शिक्षा देने पर विशेष जोर रहा।
कार्यक्रम का संचालन संता महिला मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक किया।
 वीर नाट्य स्पर्धा ..
श्री शांति विजय महिला मंडल द्वारा वीर नाट्य स्पर्धा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला मंडलों ने भगवान महावीर के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
इसमें कुशल बहु मंडल, जनत्व महिला मंडल, विद्यांजलि ग्रुप, श्रमण संघ महिला मंडल, महिलादीप्ति कांकरिया, समता बहु मंडल एवं नवकार मंडल ने भाग लिया।
 महावीर मेला और जैन कुटीर उद्योग ..
गंज मंडी प्रांगण में महावीर मेले के तहत जैन कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य गृह-आधारित व्यवसाय करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को पहचान दिलाना है। कार्यक्रम का संचालन कुशल बहु मंडल की सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।
सेवा शिविरों का आयोजन ..
महोत्सव समिति कार्यालय में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, एचएसआरपी नंबर प्लेट एवं लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु शिविर लगाया गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर लाभ ले रहे हैं।
इस कार्य में प्रकाश देशलहरा एवं दिनेश मारोटी की विशेष भूमिका रही।
 31 मार्च को मुख्य आयोजन ..
31 मार्च को महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर कई प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें—
पुराना बस स्टैंड में विशाल भंडारा
सकोरा वितरण
जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर
भव्य शोभायात्रा (मारवाड़ी जैन विद्यालय से प्रारंभ)
शोभायात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए श्वेतांबर एवं दिगंबर जैन मंदिरों में संपन्न होगी। इसके पश्चात गंज मंडी प्रांगण में सकल जैन समाज के लिए गौतम प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.