दुर्ग

मंत्री गजेन्द्र की पहल - साइंस कॉलेज के अधूरे ऑडिटोरियम का पुनः शुरू, शासन से 8 करोड़ 96 लाख की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृत

98630032026131253whatsappimage2026-03-30at6.38.06pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। साइंस कॉलेज कैम्पस में रुके हुए ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गया है। शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से कॉलेज को साउंड प्रूफ एवं आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात मिल जाएगी जिससे जिले भर से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अधूरे कार्य को पूरा करने मंत्री गजेन्द्र यादव की मांग को प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने स्वीकारते हुए शासन से पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति 8 करोड़ 96 लाख की राशि स्वीकृत कराये है। पूर्व की सरकार द्वारा ऑडीटोरियम को फंड की कमी बताते हुए रोक दिये थे। अब पुनः निर्माण शुरू हो चुका है, जो जल्द ही आगामी कुछ माह में पूर्ण हो जाएगा।
      पुनः निर्माण प्रारंभ होने पर आज मंत्री गजेन्द्र यादव ने साइंस कॉलेज स्थित ऑडीटोरियम का पीडब्लूडी के इंजीनियर और कॉलेज प्रबंधक के साथ निरिक्षण किये और आगामी जून तक कार्य पूर्ण करने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की प्रदेश में सुशासन की सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर ठोस एवं सार्थक कदम उठा रही है। यह ऑडिटोरियम न केवल शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि विद्यार्थियों को अपने कौशल एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने का अवसर भी देगा।
     गौरतलब है की शा. विश्वनाथ यादव तमास्कर स्नातकोत्तर कॉलेज कैंपस में दुर्ग शहर के अलावा जिलेभर से विद्यार्थी विभिन्न संकाय में पढ़ने आते है। कॉलेज प्रबंधन की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सरकार ने ऑडिटोरियम निर्माण हेतु राशि बजट में स्वीकृति दिए थे और निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया था लेकिन 2018 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही कांग्रेस सरकार द्वारा राशि को रोक दिए जाने से ऑडिटोरियम निर्माण बीते पांच साल से रुका हुआ था। प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार आने पर कॉलेज प्रबंधन ने केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलकर जानकारी दिए जिस पर उन्होंने तत्काल इस संबंध में पीडब्लूडी के अधिकारियो का रिपोर्ट लेकर मांग पत्र तैयार कराये और प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी को मांग पत्र सौंपकर जिले के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए ऑडिटोरियम निर्माण पुनः शरू कराने राशि स्वीकृति दिलाने की मांग किये। वित मंत्री ओपी चौधरी ने श्री यादव के मांग पर ऑडीटोरियम के अधूरे निर्माण को पूरा करने पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति 8 करोड़ 96 लाख की राशि स्वीकृत कराये है। जिसके बाद अब पुनः निर्माण प्रारंभ हो गया है। 
ये सुविधा होगी ऑडिटोरियम में -
शा. विश्वनाथ यादव तमास्कर स्नातकोत्तर कॉलेज कैंपस में बनने वाले 750 सीटर ऑडिटोरियम पुरी तरह से साउंड प्रूफ होगा। 6722 स्क्वेयर मीटर क्षेत्रफल में निर्माण होगा जिसमें 225 स्क्वेयर मीटर स्टेज, 860 स्क्वेयर मीटर का हॉल, बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु चेंजिंग रूम, वेटिंग एरिया, डबल हाईट में लॉबी, अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन हेतु वीआईपी एरिया, विद्यार्थियों के ट्रेनिंग हेतु मीटिंग हॉल, एलईडी प्रोजेक्टर, वायरलेस साउंड सिस्टम, पार्किंग एरिया व प्रवेश द्वार होगा। 
जल्द पूरा होगा निर्माण-
पूर्व की सरकार द्वारा फंड नहीं देने से साइंस कॉलेज के ऑडिटोरियम निर्माण अधूरा था जिसे पूरा करने हेतु हमारी मांग पर वित्तमंत्री से पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है अब जल्द ही ऑडिटोरियम का अधूरा काम पूरा होगा। इसके लिए मान. मुख्यमंत्री, एवं वित्तमंत्री जी का आभार करता हूँ। 
- गजेन्द्र यादव 
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.