होम / दुर्ग-भिलाई / 31 मार्च आखिरी मौका: बकाया कर जमा करें, वरना 1 अप्रैल से सख्त कार्रवाई
दुर्ग-भिलाई
-नल कनेक्शन काटने से लेकर सीलिंग तक की होगी कार्रवाई,
-31 मार्च को भी खुला रहेगा टैक्स काउंटर
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा बकाया करदाताओं के खिलाफ अब सख्ती का दौर शुरू हो गया है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के कड़े निर्देशों के बाद राजस्व विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। लंबे समय से कर बकाया रखने वाले करदाताओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 31 मार्च को भी खुला रहेगा टैक्स काउंटर।
बता दे कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण सभी करदाताओं को अंतिम अवसर दिया गया है कि वे अपना बकाया कर तुरंत जमा कर दें।
नगर निगम द्वारा अपील की गई है कि सभी छोटे और बड़े बकायादार 31 मार्च शाम तक अपनी लंबित राशि जमा कर दें। यदि इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो 1 अप्रैल से निगम द्वारा सख्त कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
इस कार्रवाई के तहत बकायादारों के नल कनेक्शन काटना, संपत्तियों को सील करना सहित अन्य दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। निगम अमला इस संबंध में पूरी तैयारी कर चुका है और किसी भी बकायादार को अब राहत नहीं दी जाएगी। करदाता अपना टैक्स घर बैठे ऑनलाइन
https://municipalcorporation.in/ लिंक पर जमा कर सकते है। निगम प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि 31 मार्च के बाद की जाने वाली कार्रवाई के लिए संबंधित करदाता स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसलिए समय रहते कर जमा कर अनावश्यक परेशानी से बचें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.