
दुर्ग । कसारीडीह सिविललाइन स्थित मां सतरूपा शीतला मंदिर में चैत्र नवरात्र का पर्व पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। रामनवमी और चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मंदिर समिति द्वारा जोत जंवारा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं एक रंग के वेशभूषा में शामिल हुए, जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा, वहीं महिलाएं जस गीत की धुन में झूमते हुए अपनी श्रद्धा भक्ति प्रकट करते रहे। जिससे पूरे शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत माहौल बना। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए शीतला तालाब पहुंची। जहां जोत जंवारा का विसर्जन किया गया। ज्योत जंवारा के दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। शो

भायात्रा के समापन उपरांत महाभंडारा का आयोजन किया गया। महाभंडारा में प्रसादी ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। ज्योत जंवारा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, उपाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा, सचिव प्रदीप देशमुख, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्माकर, सह-सचिव चंपा साहू, कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, पुष्पा श्रीवास, संरक्षक भीखम साहू, कृष्णा देशमुख, गणेश निर्मलकर, राजा सिंह राजपूत, राजेश साहू, दीनानाथ निर्मलकर, धनेश सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह चंदेल, नरेश कुटारे, ईश्वर अग्रवाल, भाजपा नेता विनोद चंद्राकर, पूर्व पार्षद कांता साहू, धनेन्द्र सिंह चंदेल, किशोर यादव, अभय तिवारी, संजय डहरवाल, संतोष यादव, श्रीधर भजने, निशा ठाकुर, गणेशराम चौधरी, तोरण साहू, अरुण साहू, अदिति खरिया, राखी, लेखिका अडिया, रानी उपाध्याय, आरती शुक्ला के अलावा सतरुपा शीतला सेवा समिति के अन्य सदस्य व श्रद्धालु व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.