होम / बड़ी ख़बरें / रुआबांधा सेक्टर सीएचसी में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ के 100-दिवसीय पहचान-उपचार अभियान का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ;
बड़ी ख़बरें
-AI-आधारित एक्स-रे व सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण, अभियान रथ रवाना किया गया
-विधायक प्रतिनिधि के रूम शामिल हुए श्रीमती मीनाक्षी चंद्राकर
.jpeg)
दुर्ग। विश्व टीबी दिवस (24 मार्च 2026) के अवसर पर रुआबांधा सेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0” के अंतर्गत 100-दिवसीय सघन पहचान एवं उपचार अभियान का ब्लॉक स्तरीय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया । विधायक जी पश्चिम बंगाल प्रवास पर होने के कारण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के रूप में उसकी धर्मपत्नी श्रीमती मीनाक्षी चंद्राकर सम्मिलित हुईं।
इस अवसर पर AI तकनीक से युक्त अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन एवं सोनोग्राफी मशीन का विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया तथा “टीबी मुक्त भारत अभियान रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नई सुविधाओं से मरीजों को त्वरित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण जाँच मिलेगी—समय पर टीबी की पहचान, तत्काल जाँच और तुरंत उपचार की राह आसान होगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं की जाँच कराने में भी अब विशेष सुविधा होगी।
श्रीमती मीनाक्षी चंद्राकर (विधायक प्रतिनिधि) ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ संकल्प को साकार करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। 100-दिवसीय अभियान में घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान, शीघ्र जाँच और पूर्ण उपचार हमारा लक्ष्य है। AI-आधारित एक्स-रे व सोनोग्राफी सुविधा से लोगों को समय पर टीबी की तत्काल जाँच होगी, रिपोर्ट जल्दी मिलेगी और उपचार तुरंत शुरू हो सकेगा। आप सभी से आग्रह है—लक्षण दिखें तो जाँच अवश्य कराएँ, उपचार का कोर्स पूरा करें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।”
डॉ. देवेंद्र बेलचंदन (बीएमओ) ने बताया “नई AI-आधारित एक्स-रे मशीन से छाती के एक्स-रे की सटीकता व गति दोनों बढ़ेंगी, जिससे टीबी की समय पर पहचान आसान होगी। सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ होने से गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जाँच स्थानीय स्तर पर ही संभव होगी, जिससे उन्हें समय पर परामर्श व देखभाल मिल सकेगी। हमारा फोकस है—शीघ्र स्क्रीनिंग, त्वरित रिपोर्ट और मरीजों की नियमित फॉलो-अप। समुदाय, मितानिन बहनों और स्वास्थ्य टीम के सहयोग से हम इस अभियान को लक्ष्य तक ले जाएँगे।”
इस अवसर पर पार्षद सारिका साहू, प्रेमचंद साहू, राकेश त्रिपाठी, विनोद जैन, श्रीमती मीनू निषाद, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं मितानिन बहनें उपस्थित रहीं। आयोजन में टीबी की जानकारी, बचाव व उपचार पर प्रचार सामग्री वितरित कर लोगों को समय पर जाँच के लिए प्रेरित किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.