बड़ी ख़बरें

संयुक्त कृषि भूमि के फर्जी विक्रय मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

30519082026134400whatsappimage2026-08-19at7.11.22pm.jpeg

-लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पाटन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा
दुर्ग।
ग्राम कुम्हली में संयुक्त नाम की कृषि भूमि को कथित रूप से फर्जी तरीके से विक्रय कराने के मामले में पाटन पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार थाना पाटन में अपराध क्रमांक 42/2023 के तहत धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी, 34 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। शिकायत ग्राम कुम्हली स्थित संयुक्त नाम की कृषि भूमि के विक्रय से संबंधित थी।
विवेचना में सामने आया कि आरोपी ईश्वर दास ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कथित षड्यंत्र के तहत अपने सगे भाई संजय कुमार के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को संजय कुमार के रूप में प्रस्तुत कर कृषि भूमि का विक्रय कराया। इस विक्रय पत्र में आरोपी दिलीप बंजारे को क्रेता तथा कन्हैया बंजारे को गवाह बनाया गया था।
मामले में आरोपी ईश्वर दास को पुलिस ने पूर्व में 7 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था। वहीं दिलीप बंजारे और कन्हैया बंजारे घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पाटन पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपियों की पतासाजी करते हुए उनके संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
-पहचान का गलत उपयोग कर कराया भूमि का विक्रय
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने भूमि के वास्तविक हिस्सेदार की पहचान का गलत उपयोग करते हुए उसके स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर कृषि भूमि के विक्रय की प्रक्रिया में सहयोग किया। मामले में विक्रय दस्तावेज में दिलीप बंजारे को क्रेता और कन्हैया बंजारे को गवाह बनाया गया था।
गिरफ्तार आरोपी:
1. दिलीप बंजारे (51 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 27, सिरसा भाठा, ग्राम सिरसाकला, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
2. कन्हैया बंजारे (52 वर्ष), निवासी सत्यम चौक, वार्ड क्रमांक 08, दिलीप किराना के पास, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
-पाटन पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने लगातार आरोपियों की पतासाजी, संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने और घेराबंदी कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
-संपत्ति खरीदी-बिक्री में सतर्कता बरतने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भूमि अथवा अन्य संपत्ति की खरीदी-बिक्री करने से पहले संबंधित दस्तावेजों, स्वामित्व, हिस्सेदारी और पक्षकारों की पहचान का विधिवत सत्यापन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की जालसाजी, कूटरचना या धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.