ब्रेकिंग

इंदिरा मार्केट के सार्वजनिक शौचालयों का सभापति श्याम शर्मा एवं प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया निरीक्षण

56719082026133554whatsappimage2026-08-19at7.03.58pm.jpeg

-जर्जर मूत्रालयों के जीर्णोद्धार एवं नियमित साफ-सफाई के दिए निर्देश
दुर्ग।
नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा मार्केट क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मार्गदर्शन में निगम सभापति श्याम शर्मा एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर निरीक्षण किया। इस दौरान ज्ञानेश्वर ताम्रकर, गुलशन साहू, मनीष कोठारी सहित निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उपअभियंता पंकज साहू सहित अधिकारियों ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र में स्थित विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की स्थिति का जायजा लिया। 
सभापति श्याम शर्मा ने जर्जर एवं खराब स्थिति वाले सार्वजनिक मूत्रालयों को चिन्हांकित कर उनके जीर्णोद्धार तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को बेहतर और स्वच्छ सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है।
-व्यापारियों ने बताई समस्याएं, जल्द समाधान का मिला आश्वासन..
निरीक्षण के दौरान इंदिरा मार्केट के व्यापारी नितेश पटेल, जयंत ताम्रकर सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। व्यापारियों ने क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालयों की जर्जर स्थिति, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं से सभापति एवं निगम अधिकारियों को अवगत कराया।
सभापति श्याम शर्मा एवं लोक कर्म प्रभारी  देव नारायण चन्द्राकर ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जर्जर सार्वजनिक मूत्रालयों के सुधार एवं आवश्यक निर्माण कार्य को जल्द कराया जाएगा, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सार्वजनिक शौचालयों की रोजाना होगी सफाई स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त,सभापति श्याम शर्मा ने निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारियों को क्षेत्र के सभी सार्वजनिक एवं सुलभ शौचालयों की रोजाना नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। शौचालयों में साफ-सफाई, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि आम नागरिकों एवं व्यापारियों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.