ब्रेकिंग

नया बस स्टैंड के पास मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट करने वाले 4 आरोपी पकड़े गए

54819082026120817whatsappimage2026-08-19at5.33.10pm.jpeg

-2 बालिग गिरफ्तार, 2 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में; घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने की कार्रवाई
दुर्ग।
नया बस स्टैंड दुर्ग के पास कार में बैठे युवकों से गाली-गलौज, मारपीट, कार में तोड़फोड़ तथा कटर की नोक पर मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर सभी चार आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें दो बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी सूरज साहू (31 वर्ष), निवासी बोरसी पद्मनाभपुर ने थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 18 अगस्त 2026 की तड़के करीब 3 से 3:30 बजे वह अपने साथी रवि साहू, राहुल साहू और राजा के साथ बलेनो कार क्रमांक CG11/AN/2387 में नया बस स्टैंड के पास बैठा था। इसी दौरान अर्बानिया मिनी बस क्रमांक CG07CY9600 वहां आकर रुकी। बस का दरवाजा जोर से खुलने के कारण कार में डेंट लग गया।
इस बात को लेकर प्रार्थी के साथी रवि ने संभलकर दरवाजा खोलने की बात कही, जिसके बाद बस में सवार चार लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिसमें रवि साहू और राजा को चोटें आईं।
-कटर दिखाकर मोबाइल और नगदी लूटी
पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान आरोपियों ने धारदार कटर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी का सैमसंग मोबाइल तथा उसके साथी का आईक्यू (IQ) मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपियों ने बलेनो कार के कांच तोड़ दिए और डैशबोर्ड में रखे 5 हजार रुपये नगद निकालकर अर्बानिया मिनी बस से मौके से फरार हो गए।
प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 470/2026 के तहत धारा 309(6), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
-दो बालिग गिरफ्तार, दो नाबालिग अभिरक्षा में
पुलिस टीम ने त्वरित पतासाजी करते हुए घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान कोमल निषाद (32 वर्ष), निवासी कुंदरा पारा दुर्ग और पूरन निषाद (19 वर्ष), निवासी कुंदरा पारा दुर्ग के रूप में हुई है। वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों की पहचान उनकी गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक नहीं की गई है।
-मोबाइल, कटर और मिनी बस जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए एक सैमसंग मोबाइल और एक आईक्यू मोबाइल बरामद किया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त धारदार कटर और अर्बानिया मिनी बस क्रमांक CG07CY9600 भी जब्त की गई है।
पद्मनाभपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना के 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों तक पहुंचकर लूट की संपत्ति और घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया।
-संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि देर रात असामाजिक तत्वों के जमावड़े, संदिग्ध गतिविधियों अथवा किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। पुलिस ने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.